सावन के अंतिम सोमवार को बोल बम के जयघोष से गुंजायमान रहा कर्णेश्वर धाम

0

 सावन के अंतिम सोमवार को बोल बम के जयघोष से गुंजायमान रहा कर्णेश्वर धाम

       गणेश घाट से जल लेकर कांवरिये हुए रवाना


                     पत्रकार उत्तम साहू 

नगरी,,,श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना बेलपत्र, शमी पत्र ,धतूरा फूल नारियल आदि समर्पित कर जलाभिषेक किया। कर्णेश्वर धाम प्रातः काल से ही शिवमय रहा। बोल बम, हर हर महादेव के जय घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।सावन मास के अंतिम सोमवार होने के कारण शिवालयों में आस्था की भारी भीड़ रही। क्षेत्र के अनेक गाँव से शिव भक्तों ने पद यात्रा कर कर्णेश्वर धाम में जलाभिषेक किया। ऋषि पंचमी समिति गणेश घाट ने औघड़ बाबा के सानिध्य व पुजारी मान सिंह पटेल,ज्ञान सागर पटेल की अगुवाई में सिहावा शीतला माता का दर्शन कर पदयात्रा करते हुए ऐतिहासिक कर्णेश्वर धाम में जलाभिषेक किया।



सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम ने क्षेत्र की सुख शांति की कामना लिये बिभिन्न देवालयों की परिक्रमा कर कर्णेश्वर धाम में रुद्राभिषेक किया।कर्णेश्वर धाम में अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं को खीर पूड़ी का वितरण रवि भट्ट,हनी कश्यप,सुमन राजपूत,विवेक जैन,अश्वनी कोसरिया के करकमलों से हुआ।महानदी के उदगम स्थल गणेश घाट सिहावा में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रामायण काल मे पत्थर में उकेरी गई शिवलिंग में महिलाओं ने पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। दूर दूर से आये कांवरियो ने महानदी का जल लेकर कावर यात्रा प्रारंभ की।एस डी एम प्रीति दुर्गम ने प्रशासन अमलो के साथ कर्णेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। 


तहसील कार्यालय नगरी के पास शिव भक्त एवं नव आनंद कला मंदिर के नव निर्वाचित अध्यक्ष मोरज पटेल के द्वारा प्रसादी वितरित किया गया। बोल बम समिति ने कांवरियो के लिये पूरे सावन महीने भर भोजन प्रसादी की व्यवस्था की। ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि सावन मास में हर वर्ष की तरह इस बार भी कर्णेश्वर धाम में भारी भीड़ थी।शुक्रवार को हरेश सिन्हा ने भजन प्रस्तुति दी। शनिवार को साकरा की मंडली ने भजन से श्रद्धालुओं को सराबोर किया। ट्रस्ट उपाध्यक्ष रवि दुबे,कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर,सचिव भरत निर्मलकर, सह सचिव मोहन पुजारी ,नागेंद्र शुक्ला,प्रवीण गुप्ता, कमल डागा, योगेश साहू,अनिरुद्ध साहू,सरपँच नरसिंग मरकाम आदि व्यस्थाओ में जुटे रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !