कांग्रेस की जोन स्तरीय बैठक सिहावा में संपन्न.. बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने हुई चर्चा
भाजपा चुनाव में झूठ बोलके जनता को गुमराह कर वोट लेने में सफल रहा... अंबिका मरकाम
पत्रकार उत्तम साहू
नगरी/ रविवार को सिहावा के रेस्ट हाउस में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक व आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता सिहावा जोन प्रभारी प्रेमन स्वर्ण बेर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया गया संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बुलाई गई बैठक में आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई इस अवसर पर विधायक अंबिका मरकाम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मजबूत होगा तब जाकर हमारा संगठन मजबूत होगा हम आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बूथ स्तर पर जब हम मजबूत होंगे तभी वार्ड में मजबूत होंगे, कांग्रेस पार्टी के जनाधार को बढ़ाने सेक्टर और मंडल स्तर पर पूरी योजना बनाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है सभी लोग पार्टी में समर्पित होकर कार्य करें। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी राम भरोस साहू ने कहा पार्टी की रीड मानी जाने वाले एक-एक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने से कार्यकर्ता सक्रीय होंगे हर स्तर पर वार्डों में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा अनुभवी लोगों के साथ ही कांग्रेस की पुरानी टीम को फिर से मैदान में उतारा जाएगा। बैठक में संगठन को मजबूत करने कार्यकर्ताओं को जोड़ने का अभियान चलाया जाने पर जोर दिया गया।
उक्त बैठक में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम जोन प्रभारी प्रेमन स्वर्णबेर जनपद सदस्य हनीफ भाई युवा कांग्रेस सजल नाग सिहावा के नए जोन अध्यक्ष महेंद्र धेनु सेवक सेक्टर अध्यक्ष पिंकी यदू मिलेश साहू पंकज ध्रुव रामभरोस साहू लक्ष्मण साहू टेश्वर ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

