धमतरी जिले के एनएसयूआई कार्यकर्ता वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने बिहार रवाना
धमतरी/ नई सुबह,नए संकल्प के साथ 17 अगस्त 2025 से राहुल गांधी जी के नेतृत्व में सासाराम, बिहार से शुरू होकर यह यात्रा मतदाता सूची में हेराफेरी को उजागर करते और चुनाव आयोग से स्वच्छ मतदाता सूची की मांग करते हुए 20 जिलों में 1300 कि.मी. की दूरी तय करेगी।
लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा के साथ एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन एवं सिहावा विधानसभा के अध्यक्ष अरविंद यादव बिहार के लिए रवाना हुए ।
यह यात्रा बदलाव की बुनियाद है और जनता की आवाज़ को ताक़त देने का संकल्प है। वोट अधिकार यात्रा हमारे लोकतंत्र के सबसे पवित्र अधिकार - मताधिकार - की रक्षा के लिए एक संयुक्त संघर्ष है।
पदयात्रा, जनसभाओं, संवादों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से, हम नागरिकों को "वोट चोरी" रोकने और चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग करने के लिए प्रेरित करेंगे।
1 सितंबर, 2025 को पटना के गांधी मैदान में एक ऐतिहासिक जनसभा के साथ यात्रा का समापन होगा। यह केवल एक यात्रा नहीं है - यह लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक जन आंदोलन है।