अष्टभुजी शक्ति पीठ माँ दुर्गा मंदिर उमरगाँव में भव्य शारदीय नवरात्र महोत्सव – 2025
22 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक धार्मिक अनुष्ठानों की धूम
उत्तम साहू
उमरगाँव। परंपरा और आस्था के प्रतीक अष्टभुजी शक्ति पीठ माँ दुर्गा मंदिर उमरगाँव में इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र महोत्सव पूरे भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। मंदिर परिसर में माँ दुर्गा के चरणों में घी एवं तेल की ज्योतियाँ प्रज्वलित की जाएंगी।
शुल्क निर्धारण घी ज्योति : 1301/- तेल ज्योति : 801/-
भक्त परिवार सहित आकर ज्योति प्रज्वलित कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
मंदिर के प्रधानाचार्य पंडित द्वारिका प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि यहाँ भक्तों की गहरी आस्था है। दूर-दराज़ से लोग अपनी मनोकामना पूर्ण करने आते हैं। विशेष रूप से संतान सुख की प्राप्ति हेतु यह स्थान अति पावन माना जाता है। हर वर्ष नवरात्र में भक्तों का उत्साह और आस्था बढ़ती जा रही है।
विशेष अनुष्ठान शतचंडी यज्ञ श्री यंत्र पूजन सर्वफल प्राप्ति हेतु विशेष पूजन सभी अनुष्ठान विद्वान आचार्यों द्वारा परंपरागत विधि-विधान से सम्पन्न होंगे।
कार्यक्रम विवरण: कलश स्थापना : 22 सितम्बर 2025, सोमवार, दोपहर 12 बजे ललिता पंचमी महोत्सव : 26 सितम्बर 2025, शुक्रवार, प्रातः 9 बजे हवन पूर्णाहुति : 01 अक्टूबर 2025, बुधवार, दोपहर 12 बजे विसर्जन : 01 अक्टूबर 2025, बुधवार, दोपहर 3 बजे
मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी भक्तों से परिवार सहित उपस्थित होकर माँ दुर्गा के दिव्य आशीर्वाद का लाभ लेने की अपील की है।

