पठार में नवीन शाला भवन प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन
जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न
उत्तम साहू दिनांक 04 सितम्बर 2025
मगरलोड/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, पठार में नवीन शाला भवन प्रवेश कार्यक्रम का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में एक गौरवपूर्ण वातावरण निर्मित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा जी थे। द्वितीय प्रमुख के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्री टीकाराम कंवर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र साहू जी ने की।
कार्यक्रम के दौरान श्री अरुण सार्वा जी ने अपने उद्बोधन में कहा:> “बच्चों को सरकार द्वारा संचालित सभी शैक्षणिक योजनाओं का भरपूर लाभ मिलना चाहिए। यह सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो। इसके लिए शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की सही मॉनिटरिंग करनी होगी, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।”
विशिष्ट अतिथियों में श्री रोहित मोहन साहू जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मगरलोड श्री खिलेश साहू जी, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत, मगरलोड श्री विजय यदु जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष,श्री शत्रुघ्न साहू जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पिछड़ा वर्ग मोर्चाश्री नरेश सिन्हा जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भाजपा श्री मुरली सिन्हा जी एवं श्रीमती नंदनी सिन्हा जी, महामंत्री, भाजपा मंडल, मगरलोड,श्रीमती राखी साहू जी अध्यक्ष सरपंच संघ मगरलोड,श्री योगेश्वर यादव जी अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति पठार एवं बूथ अध्यक्ष,श्री रामायण सिन्हा जी अध्यक्ष किसान संघर्ष समिति, सिंगपुर,श्री दुलार सिंह गनियार जी, सरपंच, ग्राम पंचायत पठार,श्रीमती डागेश्वरी ध्रुव जी, उपसरपंच, ग्राम पंचायत पठार
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति: श्री जगदीश राम साहू जी, श्री दिलीप कुमार साहू जी, डॉ. सत्यनारायण साहू जी, श्री कंवल सिंह सेन जी,साथ ही समस्त पंचगण, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन शाला परिवार एवं ग्रामवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नवीन शाला भवन से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलने की आशा जताई गई। यह अवसर न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि सम्पूर्ण ग्राम पंचायत पठार के लिए एक ऐतिहासिक दिन के रूप में अंकित हो गया।




