धमतरी में दुर्गा पूजा व त्यौहारों की सुरक्षा हेतु पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च

0



धमतरी में दुर्गा पूजा व त्यौहारों की सुरक्षा हेतु पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च

असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त



           उत्तम साहू धमतरी- 21.92025

धमतरी। आगामी दुर्गा पूजा, गरबा एवं विभिन्न त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए रविवार को धमतरी पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से भव्य फ्लैग मार्च निकाला।



यह फ्लैग मार्च रक्षित केंद्र से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों—अंबेडकर चौक, रत्ना बांधा, मकई चौक, सिहावा चौक, बस स्टैंड, अर्जुनी मोड़, नहरनाका चौक होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर परिसर तक निकाला गया। मार्च के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पैदल चलकर नागरिकों को सुरक्षा और विश्वास का संदेश दिया।

                   सख्ती के संकेत

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, शराबखोरी और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी, रैंडम चेकिंग, गश्ती दल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी व्यवस्था और अधिक मजबूत कर दी गई है।

                 नागरिकों से अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपातकाल में हेल्पलाइन नंबर 100/112 और धमतरी पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 94791-92299 पर संपर्क किया जा सकता है।

                बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल

फ्लैग मार्च में एएसपी मणिशंकर चन्द्रा, अपर कलेक्टर इंदिरा देहारी, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी (IPS), एसडीएम पियुष तिवारी, डीएसपी मीना साहू, डीएसपी मोनिका मरावी, तहसीलदार सूरज बंछोर, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, यातायात प्रभारी व थाना प्रभारीगण शामिल रहे। इनके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल, डीआरजी और यातायात पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !