उमरगांव में कच्ची दीवार गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, गांव में शोक का माहौल

0

 

उमरगांव में कच्ची दीवार गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, गांव में शोक का माहौल


उत्तम साहू 

नगरी/ ब्लॉक के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरगांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें कच्ची दीवार गिरने से एक 58 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना 9 सितंबर की है, जब ग्राम उमरगांव निवासी तुलसी बाई नेताम, पति गौतम राम नेताम, अपने घर के पीछे कपड़े धो रही थीं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कपड़े धोते समय अचानक बगल की कच्ची दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आकर तुलसी बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता महेश अग्रवाल, कृष्ण मारकोले, जयकरण सेन व अन्य की मदद से तत्काल एम्बुलेंस बुलवाई और घायल महिला को नगरी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। प्रारंभिक जांच में कच्ची दीवार की जर्जर हालत को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


महिला की असामयिक मृत्यु से ग्राम उमरगांव में शोक की लहर है, वहीं ग्रामीणों ने इस प्रकार की जर्जर संरचनाओं को लेकर प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !