🌺 दुगली में 31 अक्टूबर को फुल मंडाई मेला
राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे कलाकार
उत्तम साहू
नगरी- धमतरी जिले के प्रसिद्ध ग्राम दुगली में आराध्य देवी माता अंगार मोती की पारंपरिक फुल मंडाई का आयोजन इस वर्ष 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होगा।
तीन दिवसीय इस भव्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण में 31 अक्टूबर को आयोजित राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता, जिसमें छत्तीसगढ़ के स्टार कॉमेडियन जोड़ी “सीजी मास्टर” की टीम भी पहुंचेगी।
कार्यक्रम में 30 अक्टूबर: जात्रा 31 अक्टूबर: देव आगमन, देव मिलन एवं सम्मान समारोह (10वां संस्करण) शाम 6 बजे से डांस प्रतियोगिता समूह नृत्य: प्रथम 15,000 तक के पुरस्कार युगल नृत्य: प्रथम 6,000 एकल नृत्य: प्रथम 3,000 सहित आकर्षक इनाम
1 नवंबर को परंपरागत सेवा कार्यक्रम संपन्न होगा।
यह आयोजन अंगार मोती लोककला संस्कृति विचार मंच एवं सेवा समिति दुगली द्वारा किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र राज ध्रुव ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कलाकार शामिल होंगे।

