🚨 नशे में धुत पुलिस अफसर और आरक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

0

 🚨 नशे में धुत पुलिस अफसर और आरक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप




बलरामपुर। वाड्रफनगर क्षेत्र से कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नशे में धुत एएसआई नंदराम और आरक्षक सुरेंद्र की स्थानीय लोगों द्वारा पिटाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बलंगी पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई, जहां दोनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में बुरी तरह लड़खड़ा रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उनका विरोध किया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।


बताया जा रहा है कि एएसआई नंदराम का एक माह पूर्व ही जशपुर जिले में स्थानांतरण हो चुका था, और घटना सामने आने के बाद विभाग ने उन्हें तत्काल रिलीव कर दिया है।

घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों के बीच पुलिस की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !