राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दुगली विद्यालय के छात्र का चयन

0

 

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दुगली विद्यालय के छात्र का चयन



उत्तम साहू 

धमतरी/ नगरी- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुगली के कक्षा 11वीं (कला संकाय) के छात्र दीपक कुमार का चयन 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 6 सितम्बर से 9 अक्टूबर 2025 तक महासमुंद जिले में आयोजित हो रही है। दीपक कुमार बालक अंडर-19 वर्ग कबड्डी स्पर्धा में रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

           विद्यालय परिवार में हर्ष

इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। प्राचार्य श्री लालित कुमार सोम सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दीपक कुमार को हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री बंशी लाल सोरी ने भी इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक एवं प्रशिक्षक श्री केशव कुमार जलक्षत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

             अधिकारियों ने दी बधाई

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री के.आर. साहू, विकासखण्ड क्रीड़ा प्रभारी श्री खे्मराज साहू, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक श्री थॉमस पॉल, श्री खोमन सिंह सहारे एवं श्री अशोक कुमार गजबल्ला, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल तथा सहायक क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती शकीला देवदास ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

       




Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !