कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद चयन हेतु नगरी एवं बेलरगांव में बैठक संपन्न.. कांग्रेसीयों में दिखा उत्साह

0

 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद चयन हेतु नगरी एवं बेलरगांव में बैठक संपन्न.. कांग्रेसीयों में दिखा उत्साह

 

उत्तम साहू 

नगरी/बेलरगांव, संगठन सृजन कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद चयन प्रक्रिया हेतु सिहावा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव में क्रमशः महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं।  



इन बैठकों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा नियुक्त संगठन प्रभारी माननीय श्रीमती रेहाना रियाज़ चिश्ती मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम में सिहावा विधानसभा की लोकप्रिय विधायक माननीय अंबिका मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहीं और अपने प्रेरणादायक उद्बोधन द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठित एवं सक्रिय होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।  



विधायक अंबिका मरकाम ने अपने संबोधन में कहा कि “संगठन ही पार्टी की असली शक्ति है। जब कार्यकर्ता एकजुट होकर विचारधारा और जनता के मुद्दों पर काम करते हैं, तभी कांग्रेस का ध्वज ऊँचा रहता है। संगठन सृजन कार्यक्रम कांग्रेस को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।”



इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ और पूर्व विधायक, गुरुमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व विधायक अशोक सोम, जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के अध्यक्ष शरद लोहाना, नीशू चंद्राकर, नीलम चंद्राकर,तपन चंद्राकर, भानेंद ठाकुर, प्रेमण स्वर्णबेर, रवि ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, कैलाश जैन,अनवर रजा, जावेद मेमन सहित दोनों ब्लॉकों के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।  


बैठकों का मुख्य उद्देश्य जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद चयन हेतु ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं के विचार, सुझाव एवं सहमति प्राप्त करना था। इस दौरान संगठन प्रभारी माननीय रेहाना रियाज़ चिश्ती ने दोनों ब्लॉकों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संवाद करते हुए संगठन की मजबूती हेतु एकजुटता, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस पार्टी का वास्तविक बल उसका संगठन है, और संगठन सृजन अभियान के माध्यम से पार्टी का ढांचा अधिक सशक्त, ऊर्जावान एवं जन-समर्थक बनेगा।” 


वरिष्ठ नेताओं एवं पूर्व विधायकों ने भी अपने संबोधन में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के महत्व पर बल देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता, जनसेवा और पार्टी की विचारधारा के प्रति पूर्ण निष्ठा का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में दोनों ब्लॉकों के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने एवं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प व्यक्त किया।  



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !