भुरसीडोंगरी में भव्य दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन, हुआ विकास कार्यों का भूमिपूजन 🎉

0

 भुरसीडोंगरी में भव्य दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन, हुआ विकास कार्यों का भूमिपूजन 🎉


उत्तम साहू 

नगरी/ दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को ग्राम भुरसीडोंगरी में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ दीपावली मिलन, सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामवासियों ने शीतला माता के दर्शन के साथ की, जिसके पश्चात ग्राम प्रांगण में सांस्कृतिक और सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे माननीय श्री अरुण सार्वा, अध्यक्ष, जिला पंचायत धमतरी। उन्होंने ग्राम के विकास हेतु नमो पार्क, सी.सी. रोड एवं शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर ग्रामवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती गरिमा नेताम उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत भुरसीडोंगरी के सरपंच श्री लिलम्बर नागवंशी ने की।




इस अवसर पर ग्राम के अनेक जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें..उप सरपंच श्री महेन्द्र साहू, ग्रामसभा अध्यक्ष श्री रोहणी नेताम, ग्राम पटेल श्री शंकर पटेल, ग्रामीण अध्यक्ष श्री सुखचंद मरकाम, ग्रामीण उपाध्यक्ष श्री श्यामचंद कश्यप, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष श्री फूलसिंह सोरी, समाज प्रमुख श्री रामजी नेताम, श्री दीपक लाल साहू, श्री मुकेश बेसरा, श्री ग्वालराम नागवंशी, श्री गिरधे सहारे, श्री राजेश खेलन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन श्री खम्मन साक्षी ने कुशलतापूर्वक किया।

      


          🌸 महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी 🌸

इस कार्यक्रम में महिला मंडल की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।अध्यक्ष भागबती सोरी, उपाध्यक्ष उतरा साहू, संरक्षक सुहागा सोरी सहित मालती मरकाम, ओमप्रकाश साहू, ताकेश्वरी, साधना मरकाम, सुनीता नेताम, बिमलेश्वरी नेताम, गीता यादव एवं अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया।

               


               🌼 ग्राम गौरव सम्मान 🌼

ग्राम पंचायत एवं ग्रामवासियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त ग्रामजनों का सम्मान किया गया 

🏅 श्री बहादुर मरकाम डिप्टी कलेक्टर से अपर कलेक्टर पदोन्नत

🏅 श्री नरसिंह नेताम नगर सेनानी संभाग अधिकारी, बिलासपुर

🏅 श्री संतोष नेताम PWD अधिकारी, धमतरी

🏅 डॉ. दीप्ति सोरी MBBS, प्राथमिक स्वास्थ्य नगरी

🏅 सुश्री अंजली नागेश नायब तहसीलदार

🏅 श्री छत्रपाल सोरी प्राचार्य

🏅 सुश्री जया गंजीर प्रधानपाठक

🏅 सुश्री नेहा गंजीर एवं सुश्री सोनी मरकाम NEET क्वालीफाई

🏅 मोक्ष साहू, दिव्यांशु गंजीर, खिलेश साहू जवाहर नवोदय विद्यालय चयनित विद्यार्थी

साथ ही प्रयास स्कूल में चयनित छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ग्रामवासी, समाज प्रमुख, अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पूरा आयोजन ग्राम की एकता, सहयोग एवं विकास की भावना का जीवंत उदाहरण रहा, जिसने दीपावली पर्व को और अधिक उज्ज्वल बना दिया। ✨



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !