👉 नगरी का विजयादशमी महोत्सव, श्रद्धा, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम

0

 👉 नगरी का विजयादशमी महोत्सव, श्रद्धा, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम 

आकर्षक आतिशबाजी के बीच 35 फीट ऊँचे रावण का दहन



उत्तम साहू 

नगरी। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन नगर में बड़े हर्षोल्लास और परंपरागत आस्था के साथ हुआ। नव आनंद कला मंदिर नगरी द्वारा आयोजित नगर स्तरीय नवदुर्गा एवं विजयदशमी महोत्सव में शनिवार को रावण भांठा मैदान में 35 फीट ऊँचे विशाल रावण पुतले का दहन किया गया।




इस अवसर पर नगर की गलियों से राम दल और रावण दल की आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए रावण भांठा पहुँची। पुरानी बस्ती सेवा दल के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का सजीव मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।




जैसे ही भगवान श्रीराम ने अपने बाण से रावण का वध किया, पूरे मैदान में आतिशबाजी की गूंज सुनाई दी। आंध्रप्रदेश से लाई गई रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने रात के आकाश को जगमगा दिया। पटाखों की चमक और गगनभेदी धमाकों से पूरा वातावरण रोमांचित हो उठा।


महोत्सव में बस्तर राजवाड़ा की धरोहर – प्राचीन श्री दंतेश्वरी मंदिर (गांधी चौक, नगरी) का भी उल्लेख किया गया, जहाँ आज भी परंपराएँ जीवित हैं। दशहरे के अवसर पर मेले जैसा दृश्य देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और जय श्रीराम के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।


नव आनंद कला मंदिर के अध्यक्ष मोरज पटेल ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है,  





Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !