छिपली में धूमधाम से मना विजयादशमी महोत्सव..जय श्रीराम के नारों के बीच रावण दहन
उत्तम साहू
छिपली (नगरी)। ग्राम पंचायत छिपली में पंचशील समिति, अविनाशी बाल मंडली एवं ग्राम पंचायत के संरक्षण में इस वर्ष दशहरा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुख्य आकर्षण रहा रावण दहन, जिसे “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों के बीच संपन्न किया गया। पुतला दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश पूरे गांव में गूंज उठा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष महेश गोटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह पर्व हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख थे—
हृदय साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी लिकेश्वरी पोटाई, सरपंच घेवर साहू, उप सरपंच डोमार सिंह नवरंग, अध्यक्ष अविनाशी बाल मंडली,विनोद साहू, अध्यक्ष ग्राम व्यवस्था समिति,मनहरण साहू, ग्राम पटेल साथ ही डा. महेन्द्र सार्वा, गणेशराम नागर्ची, टिकेश साहू एवं अन्य पंचगण भी शामिल हुए।
महोत्सव को सफल बनाने में पंचशील समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। प्रमुख सदस्यों में तोमल साहू, नेपाल साहू, एल.एन. देव, खम्हन साहू, ईश्वर नाग, भानूराम साहू, भगवानी साहू, टेमन साहू, मिश्रिलाल साहू, दिलीप कोषमा, सतीश साहू, रूप कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल रहे।
उत्साह में भीगी शाम
कार्यक्रम का समापन जयकारों और रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ हुआ। बरसते पानी के बीच भी बच्चों और ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

