खरीफ उपार्जन 2025-26: धमतरी में धान खरीदी का सुचारू ‘ऑपरेशन ग्रीन गोल्ड’ जारी
जिले में इस साल 66 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य तय किया गया है,
उत्तम साहू
धमतरी, 18 नवंबर 2025। धान कटाई अपने चरम पर है और उपार्जन केंद्रों में किसान सुबह से ही गहमा-गहमी बढ़ा रहे हैं। धमतरी जिले में 15 नवंबर से शुरू हुआ खरीफ उपार्जन इस बार भी पूरी तरह व्यवस्था, पारदर्शिता और तकनीकी निगरानी के साथ आगे बढ़ रहा है। जिले के 100 उपार्जन केंद्र किसानों के ‘हरी मेहनत’ को सोने जैसी सुरक्षा दे रहे हैं।
जिले के लिए इस साल 66 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य तय किया गया है,और प्रशासन इसे लेकर पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है। बारदाना, तौल मशीनें, परिवहन वाहन, आईटी सपोर्ट… सबकी व्यवस्था पहले से दुरुस्त कर दी गई है।
आज के आंकड़े: 1,323 किसानों को टोकन, 63 हजार क्विंटल खरीदी का अनुमान
18 नवंबर को जिलेभर में 1,323 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। अनुमान है कि आज ही करीब 63,000 क्विंटल धान उपार्जन केंद्रों तक पहुंच जाएगा।
नोडल अधिकारियों का निरीक्षण, तौल-काउंटरों की कड़ी निगरानी और गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया से खरीदी एकदम पारदर्शी तरीके से चल रही है।
कलेक्टर की पैनी नजर..दैनिक समीक्षा से व्यवस्था और मजबूत
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा खुद रोजाना जिले की खरीदी प्रगति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने हर केंद्र में..भीड़ नियंत्रण टोकन वितरण परिवहन व्यवस्था भुगतान प्रणाली को और भी सहज बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को किसी भी स्तर पर असुविधा न हो।
किसानों के नाम अपील
जिला प्रशासन ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपने निर्धारित दिन और समय पर ही धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचें। इससे खरीदी का प्रवाह व्यवस्थित रहेगा और किसी भी तरह की भीड़ या बाधा नहीं आएगी।
किसान हित..सबसे ऊपर
राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने दोहराया है कि किसान हित सर्वोच्च है और धमतरी जिले में धान खरीदी पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के साथ लगातार जारी रहेगी।

