पटेल समाज के बहुप्रतीक्षित मांग पर लगी मुहर,21 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का नपं अध्यक्ष अजय ने किया भूमिपूजन

0

पटेल समाज के बहुप्रतीक्षित मांग पर लगी मुहर,21 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का नपं अध्यक्ष अजय ने किया भूमिपूजन



             पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट 

कोरबा/पाली:- पाली नगर पंचायत में पटेल समाज की बहुप्रतीक्षित मांग थी कि पटेल समाज के लिए एक सर्वसुविधा युक्त भवन निर्माण कराया जाए, उक्त मांग को ध्यान में रखते हुए शासकीय अनुदान से 21 लाख रु की राशि शासन द्वारा प्रदान की गई है, उक्त कार्य का आज विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल द्वारा किया गया, 

ज्ञात हो कि पाली नगर में पटेल समाज की बाहुल्यता है और पटेल समाज राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, उक्त भवन की मांग पूर्व होने से समाज में हर्ष है क्योंकि उसी स्थान पर कुछ दिनों पूर्व माता शाकंभरी का भव्य मंदिर निर्माण एवं स्थापना किया गया है जहां भवन निर्माण हो जाने से धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करने में आसानी होगी, इस भूमिपूजन अवसर पर प्रमुख रूप से नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद उमेश चंद्रा (बंटू),पार्षद बबलु पटेल,पार्षद दीप्ति दीपक शर्मा,पार्षद आशा समीन पटेल,पार्षद ज्योति ऊईके,मुरली मनोहर पटेल,दीपाली राय,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा आदि प्रमुख से उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !