राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के लिए तेजेश्वर साहू का चयन

0

राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के लिए तेजेश्वर साहू का चयन





उत्तम साहू 

नगरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कांकेर में आयोजित जोन स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी के कक्षा 12वीं गणित के छात्र तेजेश्वर साहू ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सबका ध्यान आकर्षित किया। उनके द्वारा प्रस्तुत “हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी)” 

मॉडल का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के लिए किया गया है, जो आगामी 12 नवम्बर को जशपुर में आयोजित होगी।

विद्यालय के छात्र की इस उपलब्धि पर प्राचार्य श्रीमती मीनाक्षी रामटेके, विज्ञान प्रभारी अजय साहू, वरिष्ठ व्याख्याता वरुण किरण, धर्मेंद्र साहू, लिलेश्वर साहू, शिक्षिका श्रीमती किरण साहू, आशा एक्का, विनिता साहू, जीतेश्वरी नेताम, मायावती सूर्यवंशी, अनसूईया मरकाम, एवं शिक्षक नंदलाल कश्यप, पूनमचंद साहू, माधुरी नाग, सोमेश्वरी साहू, रामकुमार ध्रुव, लक्ष्मण महिलांग, दिलीप गजभिये, रूखमणी चतुरवंशी तथा अनिता ध्रुव ने हर्ष व्यक्त करते हुए तेजेश्वर को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !