गोडाउन से धान चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, 4.12 लाख का माल बरामद

0


गोडाउन से धान चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, 4.12 लाख का माल बरामद



उत्तम साहू 

धमतरी। पुलिस की तत्परता से शहर में हुई धान चोरी की वारदात का खुलासा महज 24 घंटे के भीतर हो गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया धान, ई-रिक्शा और मोबाइल सहित कुल 4 लाख 12 हजार रुपये का सामान बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर की रात नया बस स्टैंड के पीछे स्थित आर.एल. एग्रोटेक गोडाउन से अज्ञात चोरों ने 11 बोरी आर.बी. धान (लगभग 12 हजार रुपये मूल्य) चोरी कर लिया था। प्रार्थी विजय लालवानी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 109/25 दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर सोरिद नगर सब्जी मंडी के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की। आरोपी की पहचान हर्ष मानिकपुरी (22 वर्ष), निवासी बठेना वार्ड, धमतरी के रूप में हुई। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात को स्वीकार किया और बताया कि उसने अपने साथी दुष्यंत साहू (स्टेशनपारा, धमतरी) के साथ मिलकर गोडाउन की खिड़की की जाली तोड़कर धान की बोरियां चुराईं थीं।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया धान, एक ई-रिक्शा (CG-05-AR-7019) और एक आईफोन 16 प्रो (कीमत लगभग 1 लाख रुपये) बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जब्त सामान:

  • 11 बोरी आर.बी. धान – 12,000
  • आईफोन 16 प्रो – 1,00,000
  • ई-रिक्शा – 3,00,000
    कुल मूल्य: 4,12,000

मुख्य आरोपी:
हर्ष मानिकपुरी पिता अशोक मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी बठेना वार्ड, धमतरी।

धमतरी पुलिस ने इस कार्रवाई को एसपी धमतरी के निर्देशन में अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !