नगरी ब्लॉक के खल्लारी ग्राम में आवास उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
उत्तम साहू
धमतरी। नगरी/ दिनांक 13 नवंबर 2025 को विकासखंड नगरी के अंतिम ग्राम खल्लारी ग्राम पंचायत में आवास उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में आश्रित पांच ग्रामों के लगभग 150 ग्रामीणजन शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी श्री रोहित बोरझा ने ग्रामीणों को पुराने आवासों की प्रगति की समीक्षा एवं नवीन आवास कार्य प्रारंभ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
सीईओ श्री बोरझा ने इस अवसर पर प्रगतिरत आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर कार्य की समयसीमा में पूर्णता के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्राथमिक शाला चम्मेंदा का अवलोकन कर विद्यालय की व्यवस्था एवं आवश्यक सुधारों की जानकारी ली।
निरीक्षण एवं कार्यशाला के दौरान Adeo श्री गौर, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव, ग्राम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

