श्री राज मानस संघ धमतरी का 26 वां वार्षिक सम्मेलन 9 नवम्बर को, रघुपति संदेश पत्रिका का होगा विमोचन

0

 श्री राज मानस संघ धमतरी का 26 वां वार्षिक सम्मेलन 9 नवम्बर को, रघुपति संदेश पत्रिका का होगा विमोचन



उत्तम साहू 

धमतरी। श्री राज मानस संघ धमतरी का 26वां वार्षिक सम्मेलन आगामी 09 नवम्बर 2025, रविवार को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह भव्य आयोजन चिन्हारी रिसॉर्ट, गंगरेल रोड, रूद्री (धमतरी) में संपन्न होगा, जहां श्री रामकथा परंपरा, मानस संस्कृति एवं सामाजिक एकता के विभिन्न स्वरूपों पर विमर्श होगा।


सम्मेलन में विभिन्न सामाजिक-धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथि अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे

मुख्य अतिथि: डॉ. रोशन उपाध्याय, उपाध्याय नर्सिंग होम, धमतरी,अध्यक्षता: अर्जुन पुरी गोस्वामी, अध्यक्ष, श्री राज मानस संघ धमतरी

अतिविशिष्ट अतिथि: अशोक पवार (से.नि. प्राचार्य), महासचिव स्वर्गधाम सेवा समिति, धमतरी


विशिष्ट अतिथि:खूबलाल साहू (कातलबोड़), सियाराम साहू (धमतरी), पुरानिक राम साहू (अछोटी), कोदूराम चन्द्राकर (मोंगरा), खिलेश्वरी किरण (भानपुरी), डोमार सिंह (दादरा), शिवदयाल साहू (परेवाडीह)


    विशेष कार्यक्रम – रघुपति संदेश पत्रिका का विमोचन


सम्मेलन में मानस परंपरा, भक्ति साहित्य एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु प्रकाशित ‘रघुपति संदेश’ पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। इस अवसर पर विशेषज्ञ वक्ता मानस संस्कृति के विभिन्न आयामों पर विचार प्रस्तुत करेंगे।

आयोजन के दौरान श्री राज मानस संघ के विभिन्न पदों का मनोनयन भी किया जाएगा। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

श्री राज मानस संघ धमतरी के अध्यक्ष अर्जुन पुरी गोस्वामी ने बताया कि यह 26वां वार्षिक अधिवेशन संघ की निरंतर सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों का प्रतीक है। उन्होंने कहा—


 “इस सम्मेलन में श्री राज मानस संघ एवं मानस शक्ति केंद्र के समस्त पदाधिकारी, आजीवन सदस्य, आयोजक-संचालक, मानस मंडलियां एवं विद्वतजन बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएँ।”

उन्होंने सभी भक्तजनों, रामकथा प्रेमियों और सामाजिक बंधुओं से कार्यक्रम में सहभागी होने की अपील की।

आयोजन समिति के अध्यक्ष: अर्जुन पुरी गोस्वामी,सचिव: डॉ. जे.एल. देवांगन कोषाध्यक्ष: दानीराम साहू,प्रचार महामंत्री: चिरंजीव हिरवानी


सम्मेलन को सफल बनाने सभी पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएँ अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति ने इसे अध्यात्म, भक्ति और समाजोत्थान का अद्वितीय समागम बताया है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !