जंगली सूअर का शिकार 7 आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल मामला: उत्तर सिंगपुर रेंज का
उत्तम साहू
नगरी/धमतरी वनमंडल के उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र में जंगली सुअर के अवैध शिकार के मामले में वन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। विभाग की वनगश्ती दल द्वारा विशेष सूचना पर छापेमारी कर सात शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के पास से शिकार में प्रयुक्त हथियार, औजार और पकाया गया मांस बरामद किया गया है
घटनाक्रम का पूरा विवरण
- वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग सिंगपुर क्षेत्र के जंगल में जंगली सुअर का शिकार कर रहे हैं।
- सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जंगल में छापा मारा।
- मौके पर सात आरोपी शिकार करते हुए पकड़े गए। उनके पास से कट्टे, चाकू, टांगी, रस्सी, प्लास्टिक की बाल्टी, बर्तन, मांस और अन्य सामग्री बरामद हुई
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने मिलकर जंगली सुअर का शिकार किया तथा उसी का मांस पकाकर खा रहे थे।
सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9, 39, 51 के तहत अपराध कायम किया गया
आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया
वहीं, वन विभाग ने जंगल में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज करने की बात कही है।
वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि जंगल में शिकार या दूसरी अवैध गतिविधि की कोई जानकारी मिले तो तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कानूनन कार्रवाई की जा सके।
यह कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण के नजरिए से क्षेत्र में महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इससे जंगल में अवैध शिकार की रोकथाम में विभाग को बड़ी सफलता मिली है।

