🚗💔 दलदल में समा गई ज़िंदगी — सहायक नेत्र अधिकारी डॉ. नितेश सिन्हा का दर्दनाक अंत
गरियाबंद/ जिले से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर दिया। राजिम थाना क्षेत्र के किरवई गांव में बुधवार देर रात एक कार हादसे ने फिंगेश्वर के जामगांव स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सहायक नेत्र अधिकारी डॉ. नितेश सिन्हा की जान ले ली।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे डॉ. सिन्हा राजिम से लौट रहे थे। रास्ते में अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दलदल भरे तालाब में जा गिरी। तालाब की गहराई और दलदल इतना था कि कार कुछ ही मिनटों में पूरी तरह उसमें समा गई।
🏃♂️ स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, बचाव की कोशिशें भी शुरू कीं, लेकिन कार गहराई में धंस चुकी थी। सूचना पर राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
💧 कार के अंदर ही दम घुटने से डॉ. सिन्हा की मौत हो गई।
उनकी पहचान अभनपुर ब्लॉक के केन्द्री गांव निवासी के रूप में हुई है। वे अपने सेवाभाव और सौम्य स्वभाव के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।
कहा जा रहा है कि वे किसी निजी काम से राजिम आए हुए थे और वापस लौटते वक्त यह दर्दनाक हादसा हो गया।
🕯️ स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है। सहयोगियों ने उन्हें एक कुशल और संवेदनशील स्वास्थ्यकर्मी बताते हुए गहरा दुख जताया है।

