नौकरी के नाम पर महिला से अश्लील प्रस्ताव रखने वाला गिरफ्तार

0


नौकरी के नाम पर महिला से अश्लील प्रस्ताव रखने वाला गिरफ्तार

धमतरी पुलिस की सख्त कार्रवाई..आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया



उत्तम साहू 

धमतरी/ दिनांक 7 नवंबर 2025 महिलाओं से संबंधित अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने एक और सख्त कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने नौकरी दिलाने के बहाने महिला से अश्लील प्रस्ताव रखने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना सिटी कोतवाली में आवेदन प्रस्तुत किया था कि उसने 11 सितंबर 2025 को जीवन दीप समिति में “वार्ड आया” पद हेतु आवेदन किया था।

14 सितंबर को जीवन दीप समिति के वार्ड बॉय राहुल इलमकर ने उसे फोन कर मिलने बुलाया।

अगले दिन जब प्रार्थिया कार्यालय पहुंची, तो आरोपी ने कहा कि “वार्ड आया की नौकरी के लिए 30–40 हजार रुपये देने होंगे” और रुपये के स्थान पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाला।

महिला के विरोध करने पर आरोपी ने अभद्र व्यवहार किया तथा 18 सितंबर को अस्पताल परिसर में भी अशोभनीय हरकतें कीं।


पुलिस की कार्रवाई

एसपी धमतरी के निर्देश पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए सूक्ष्म जांच कर कार्यवाही प्रारंभ की।

जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर अपराध क्रमांक 300/25, धारा 75(1)(ii), 78 भा.न्या.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, गवाहों के बयान दर्ज किए और आरोपी से पूछताछ कर उसके पास से रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया।


आरोपी का नाम..राहुल इलमकर पिता स्व. चन्द्रशेखर, उम्र 26 वर्ष, निवासी रामपुर वार्ड धमतरी (थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।




Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !