ग्राम सोरम में रूद्री पुलिस की दबिश..छह जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 1.95 लाख से अधिक का माल जब्त

0


ग्राम सोरम में रूद्री पुलिस की दबिश..छह जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 1.95 लाख से अधिक का माल जब्त


उत्तम साहू 

धमतरी। दिनांक 7 नवंबर 2025 एसपी धमतरी के निर्देश पर जिलेभर में जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रूद्री थाना पुलिस ने ग्राम सोरम में बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने हलचल पोल्ट्री फार्म के पास ताश की 52 पत्ती से रुपए पैसों का दांव लगाते हुए छह जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से 8,700 रुपए नगद, 52 पत्ती ताश, 7 मोबाइल फोन (कीमत 40 हजार रुपए) और 6 मोटरसाइकिलें (कीमत 1 लाख 47 हजार रुपए) जब्त की हैं। कुल जब्त माल की कीमत 1 लाख 95 हजार 700 रुपए आंकी गई है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी 

1️⃣ अनेश्वर उर्फ अन्नू पिता दाउलाल (40 वर्ष), निवासी भटगांव
2️⃣ सतेन्द्र साहू पिता केशराम साहू (21 वर्ष), निवासी लिमतरा
3️⃣ सन्नी कुर्रे पिता पप्पू कुर्रे (22 वर्ष), निवासी रामसागरपारा
4️⃣ धनेश देवांगन पिता नत्थूराम (41 वर्ष), निवासी भटगांव
5️⃣ युगल किशोर पिता परसराम (48 वर्ष), निवासी लिमतरा
6️⃣ राहुल यादव पिता नन्दूराम (34 वर्ष), निवासी रिसाईपारा, धमतरी

सभी आरोपियों के खिलाफ थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 60/25, धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

धमतरी पुलिस का संदेश 

पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में लिप्त पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में शांति और सुरक्षा बनी रहे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !