साय सरकार की अहम बैठक में बड़े फैसले, कृषि से लेकर खेल तक कई क्षेत्रों में सुधार

0

साय सरकार की अहम बैठक में बड़े फैसले, कृषि से लेकर खेल तक कई क्षेत्रों में सुधार



उत्तम साहू 

रायपुर, 14 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के फैसले सीधे किसानों, आवास योजनाओं, सरकारी कामकाज, धान खरीदी व्यवस्था और खेल सुविधाओं पर प्रभाव डालेंगे। कैबिनेट के प्रमुख निर्णय इस प्रकार—


🔶 1. दलहन–तिलहन की समर्थन मूल्य पर खरीदी को मंजूरी

सरकार ने निर्णय लिया है कि खरीफ एवं रबी सीजन में दलहन-तिलहन फसलों का उपार्जन इस वर्ष भी प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत किया जाएगा।
खरीदें जाएंगी फसलें:

  • खरीफ: अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन
  • रबी: चना, सरसों, मसूर

इस कदम से किसानों को बेहतर बाजार मूल्य मिलने और उपज की बिक्री में स्थिरता आने की उम्मीद है।


🔶 2. विभागीय पुनर्गठन.दो विभागों का विलय

बेहतर प्रशासन और “मिनिमम गवर्मेंट–मैक्सिमम गवर्नेंस” को लागू करने के लिए दो अहम बदलाव किए गए–

  • सार्वजनिक उपक्रम विभाग अब वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में शामिल होगा।
  • बीस सूत्रीय कार्यक्रम विभाग का विलय योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में किया गया।

🔶 3. धान खरीदी के लिए गारंटी बढ़ाई गई – कुल ₹26,200 करोड़ तक व्यवस्था

धान खरीदी व्यवस्था को मजबूती देने के लिए:

  • वर्ष 2024–25 हेतु स्वीकृत ₹15,000 करोड़ की गारंटी का पुनर्वेधीकरण
  • विपणन संघ को अतिरिक्त ₹11,200 करोड़ की नई गारंटी

इससे खरीफ वर्ष 2025–26 की धान खरीदी पहले से अधिक सुचारू रहेगी।


🔶 4. आवास योजनाओं में बड़ा बदलाव – अविक्रित EWS–LIG मकान अब किसी को भी मिल सकेंगे

दीनदयाल, अटल, अटल विहार और नवा रायपुर सीएम आवास योजना के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन:

✔ तीन बार विज्ञापन के बाद—

अविक्रित EWS/ LIG मकान किसी भी आय वर्ग को बेचे जा सकेंगे।
हालाँकि, ऐसे खरीदारों को सरकारी अनुदान नहीं मिलेगा।

✔ Bulk Purchase की अनुमति—

एक व्यक्ति, संस्था या विभाग एक से अधिक मकान खरीद सकता है।
उनके लिए भी अनुदान की पात्रता नहीं होगी।

सरकार ने इन प्रावधानों के व्यापक प्रचार–प्रसार का निर्देश दिया है।


🔶 5. शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम लंबे समय की लीज पर सौंपा जाएगा

कैबिनेट ने फैसला लिया कि नवा रायपुर स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को:

  • दीर्घकालीन लीज पर
  • छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CGCA) को दिया जाएगा।

इससे खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और तकनीकी सुविधाएं मिलेंगी तथा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों की संख्या बढ़ेगी।


🔶 अन्य प्रमुख पहल

सीजीपीएफ के लिए सिंगल विंडो सिस्टम अपडेट करने तथा पासबुक में कटौती शेड्यूल की संपूर्ण जानकारी (योग सहित) उपलब्ध कराने की मांग सामने आई।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !