बिंदाबाई, अशोक कुमार देवदास और हसीना बेगम पेंशनर्स समाज में हुए शामिल

0


बिंदाबाई, अशोक कुमार देवदास और हसीना बेगम पेंशनर्स समाज में हुए शामिल




नगरी/सिहावा। विभिन्न शासकीय विभागों से सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों एवं उनके पात्र उत्तराधिकारियों को शासन के नियमों के अनुसार पेंशन प्रदाय की जाती है। पेंशन से जुड़े कार्यों के सहज संचालन और समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु तहसील स्तरीय पेंशनर्स समाज की शाखा का गठन किया गया है, जिसमें पात्र पेंशनधारी सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।



इसी क्रम में विगत दिनों बिंदाबाई मरकाम, अशोक कुमार देवदास और हसीना बेगम ने तहसील शाखा पेंशनर्स समाज नगरी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अध्यक्ष आर.एल. देव, संरक्षक ए.एल. बनपेला तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नव–सदस्यों का गुलाल-बंदन कर एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

वर्तमान समय में सभी पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र तैयार किए जाने का कार्य प्रगति पर है, ऐसे में पेंशनर्स समाज की सदस्यता ग्रहण करना अत्यंत उपयोगी और आवश्यक माना जा रहा है। नव–सदस्यों को पेंशनर्स समाज के सभी साथियों ने बधाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।



कार्यक्रम में अध्यक्ष आर.एल. देव, संरक्षक ए.एल. बनपेला, सचिव पी.आर. चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष जी.एस. वर्मा, जी.सी. साहू, बी.एल. सार्वा, डी.एस. ध्रुव, बी.एस. सुरेशा, एल.एन. दीक्षित, के.एल. सिन्हा, ए.के. सोम, एस.के. नाग, एस.पी. ग्वाले, शकुन कश्यप, अलका गजपाल, एल.एस. गजपाल, मोहन साहू सहित अन्य पेंशनर्स साथी उपस्थित थे।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्रीमती शकुन कश्यप द्वारा प्रदान की गई।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !