धमतरी जिले से गंधर्व समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में पहुँचे बूढ़ा देव उत्सव में
उत्तम साहू
नगरी। प्रदेश के परंपरागत एवं धार्मिक आस्था के प्रमुख पर्व बूढ़ा देव उत्सव में धमतरी जिले के सिहावा, नगरी, मोहलई, कुकरेल व मगरलोड क्षेत्र के गंधर्व गाड़ा समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
समाज के जिला अध्यक्ष दीनदयाल गंधर्व, उपाध्यक्ष राजकुमार चालकी, संरक्षक रामकुमार, कोषाध्यक्ष हरेंद्र टांडिया, सह सचिव नरोत्तम मंडावी, मीडिया प्रभारी भोज कुमार सोनवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश राम नागरची तथा क्षेत्र अध्यक्ष गणेश राम टांडेश सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधि उत्सव स्थल पर उपस्थित रहे।
इसके साथ ही बृजभूषण बघेल, गिरधारी लाल मरकाम, सेवा राम बघेल, गंगा राम बघेल, सुदर्शन टांडेश, तुकाराम गनियार, सहदेव, बाबू लाल, अर्जुन जगत, बसंत टांडेश, वासूदेव मरकाम, अशोक देवदास, मोहन देवदास एवं मोहन जालेश भी समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए शामिल हुए।
गंधर्व गाड़ा समाज की महिला मंडल अध्यक्ष चमेली बाई भी अपनी पूरी टीम के साथ उत्सव में पहुँचीं।
बूढ़ा देव उत्सव में समाज के सभी पदाधिकारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

