सुबह-सुबह रसोई में घुसा भालू, तेल पीकर मचाई तबाही — महिला ने भागकर बचाई जान

0

 सुबह-सुबह रसोई में घुसा भालू, तेल पीकर मचाई तबाही..महिला ने भागकर बचाई जान



 बागबाहरा / ब्लॉक के पटपरपाली हाइवे किनारे स्थित एक घर में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रसोई में एक जंगली भालू घुस गया। परिवार के लोग रोज की तरह चाय बना रहे थे कि अचानक कमरे से अजीब-सी आवाज आई। जैसे ही घर की महिला ने मुड़कर देखा, सामने भालू खड़ा था और उसकी ओर बढ़ने लगा। महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।


परिजनों ने तुरंत किचन का दरवाजा बाहर से बंद किया और वन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खोला गया तो भालू कुछ देर इधर-उधर घूमने के बाद बिना किसी को नुकसान पहुंचाए बाहर निकल गया।


परिवार के मुताबिक भालू करीब दो घंटे तक रसोई में फंसा रहा। इस दौरान उसने रसोई में रखे सामान को तहस-नहस कर दिया और तेल के दो टिन में से एक पूरा पी गया। भालू के बाहर निकलने के बाद रसोई में चारों ओर तेल फैला था और पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।


वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसे हालात में घबराएं नहीं, न ही जंगली जानवरों के करीब जाएं, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें ताकि उन्हें सुरक्षित तरीके से वापस जंगल में भेजा जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !