ग्राम गट्टासिल्ली में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण

0

 ग्राम गट्टासिल्ली में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने किया भूमिपूजन


उत्तम साहू 

धमतरी। ग्राम गट्टासिल्ली में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर श्री सार्वा ने कहा कि “सामुदायिक भवन ग्रामवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए एक सशक्त केंद्र बनेगा। यह भवन गांव की एकता और प्रगति का प्रतीक सिद्ध होगा।”

ग्राम सरपंच रामकुमार सामरथ ने भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब तक गांव में सामूहिक कार्यक्रमों के लिए कोई उपयुक्त स्थल नहीं था। इस भवन के निर्माण से ग्रामीणों में उत्साह और हर्ष का माहौल है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच रामकुमार सामरथ ने की।
विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, जनपद सदस्य प्रेमसिंह सलाम, भाजपा कुकरेल मंडल अध्यक्ष संजय मरकाम, सरपंच सराईटोला ह्रदय नेताम, सरपंच खैरभर्री अरुण कोर्राम, सरपंच गोविंदपुर उमेश्वरी नेताम, वरिष्ठ नागरिक शिवप्रसाद नेताम, सोनकुंवर नेताम तथा ग्राम पटेल पुष्पराज पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !