रिटायर्ड खाद्य अधिकारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, पुलिस की टीम कर रही आरोपी की तलाश

0

 रिटायर्ड खाद्य अधिकारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, पुलिस की टीम कर रही आरोपी की तलाश




रायपुर, 11 नवंबर 2025। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खाद्य विभाग में पदस्थ रहे रिटायर्ड असिस्टेंट फूड ऑफिसर संजय दुबे के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है और जांच प्रारंभ कर दी गई है। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि संजय दुबे ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल वह फरार बताया जा रहा है। टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।


जानकारी के मुताबिक, संजय दुबे राजधानी के चर्चित और विवादित खाद्य अधिकारी रहे हैं। वे अपने कार्यकाल के दौरान कई बार चर्चाओं और विवादों में घिरे रहे हैं। उनके खिलाफ यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी वे दो बार जेल जा चुके हैं।

पहला मामला रिश्वतखोरी का था, जिसमें एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने उन्हें रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। उस समय यह मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना था। दूसरा मामला महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से जुड़ा था, जिसके बाद आईटी एक्ट और धार्मिक भावनाएं आहत करने की धाराओं में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।


फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !