धमतरी में कोतवाल बाबा काल भैरव का जन्मोत्सव 12 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा
उत्तम साहू
धमतरी, 11 नवम्बर 2025 प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धमतरी के कोतवाल बाबा काल भैरव का जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।
कार्यक्रम के तहत सुबह 7:30 बजे बाबा काल भैरव मंदिर, इतवारी बाजार में अभिषेक, पूजन एवं श्रृंगार दर्शन का आयोजन होगा। इसके पश्चात दोपहर में महाभंडारा एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा। वहीं शाम 6 बजे महाआरती संपन्न होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन श्री रामचंद्र मंदिर न्यास एवं बाबा काल भैरव भक्त मंडल के तत्वावधान में किया जा रहा है।

