प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: नाबालिग प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, तीन महीने बाद नाले के पास मिला कंकाल

0

 प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: नाबालिग प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, तीन महीने बाद नाले के पास मिला कंकाल




सरगुजा/ छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और उसकी लाश को जंगल के नाले के पास दफना दिया। तीन महीने बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर प्रेमिका का कंकाल बरामद किया है। यह सनसनीखेज मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी अंबिकापुर के पटपरिया इलाके में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी जान-पहचान लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम ससौली निवासी एक नाबालिग लड़के से हुई। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ।


तीन अगस्त को प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके कमरे पर पहुंचा। बातचीत के दौरान जब किशोरी ने शादी का दबाव डाला, तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने उसे घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाया और बतौली थाना क्षेत्र के बुढ़ाआमा पिकनिक स्पॉट की ओर निकल पड़ा। लौटते समय चिरंगा जंगल के पास नाले किनारे युवक ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को वहीं दफना दिया।

किशोरी के गायब होने पर परिजनों ने गांधीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच में प्रेम-प्रसंग का एंगल सामने आने पर नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने वारदात की सच्चाई उगल दी।

आरोपी की निशानदेही पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां से किशोरी के कपड़े और कंकाल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


👉 पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद वह सामान्य तरीके से घर लौट आया था ताकि किसी को शक न हो। फिलहाल घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में गुस्से के साथ अफसोस का माहौल है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !