विशाल रंगोली बनाकर छात्र–छात्राओं ने सांसद के समक्ष दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

0

 

विशाल रंगोली बनाकर छात्र–छात्राओं ने सांसद के समक्ष दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश



उत्तम साहू 

नगरी/ फरसियाँ/ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसियाँ के प्रांगण में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित आत्मनिर्भर भारत पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण से हुई।


इस राष्ट्रव्यापी पहल का उद्देश्य सरदार पटेल के एक भारत–श्रेष्ठ भारत के संकल्प और देश के एकीकरण में उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण कर एकजुट भारत का संदेश देना है।


कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम नगरपंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा सहित जनप्रतिनिधियों और विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारियों ने सम्मिलित होकर विद्यालय प्रांगण में छात्राओं द्वारा बनाई गई एकता की दौड़ थीम पर आधारित विशाल रंगोली का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।

इसी दौरान छात्राएं अदिति सिन्हा और सरस्वती सेन ने सरदार वल्लभभाई पटेल का चित्र व पोस्टर बनाकर सांसद भोजराज नाग को भेंट किया।


छात्र–छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अनेकता में एकता का संदेश दिया और बताया कि भारत अपनी विविधता के बावजूद विश्व को एकता का मार्ग दिखा रहा है। कार्यक्रम के पश्चात शहीद स्मारक में शहीद रतन सिंह मरकाम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।


इसके बाद विद्यालय परिसर से यूनिटी मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं व नागरिक हाथों में तिरंगा लिए “एक भारत-श्रेष्ठ भारत”, “एकता में शक्ति” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे लगाते हुए शामिल हुए।


पदयात्रा में एसडीएम प्रीति दुर्गम, जनपद पंचायत सीईओ रोहित बोरझा, एबीओ माहेश्वरी ध्रुव, विद्यालय प्राचार्य नीरज सोन सहित शिक्षक–शिक्षिकाओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम ने राष्ट्रीय एकता, समरसता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत संदेश दिया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !