संकुल केंद्र देवपुर (N) में FLN बाल मेला का भव्य आयोजन

0

 संकुल केंद्र देवपुर (N) में FLN बाल मेला का भव्य आयोजन



उत्तम साहू 

नगरी/ संकुल केंद्र देवपुर (N) में डाइट नगरी एवं संकुल प्राचार्य देवपुर के मार्गदर्शन में 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर FLN आधारित गतिविधियों के साथ FLN बाल मेला का सफल आयोजन किया गया।



कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथिगण श्री आत्माराम नेताम (सरपंच, देवपुर), नीलम साहू (अध्यक्ष, एसएमसी देवपुर), अनिल राय (उपसरपंच देवपुर), महेंद्र सिन्हा, हुलेश्वर नेताम, शेषनारायण साहू तथा प्राचार्य कीर्तिलता साहू के द्वारा माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्राथमिक शाला के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर को दर्शाती FLN आधारित गतिविधियों का सुंदर एवं प्रेरक प्रदर्शन किया गया, जिसे अतिथियों द्वारा खूब सराहा गया।

      विविध स्टॉलों के माध्यम से व्यवसायिक दक्षता विकसित

हायर सेकेंडरी एवं माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाकर अपनी व्यवसायिक दक्षता (Vocational Skills) का प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ी संस्कृति, देवी-देवता एवं पारंपरिक कला पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं।

          विद्यार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम में श्री रामजी नेताम (पंच, ग्राम पंचायत मुकुंदपुर) द्वारा देवपुर एवं मुकुंदपुर अंतर्गत सभी शालाओं के छात्र-छात्राओं को कलम प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं 


कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्न शिक्षकों व कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा: व्याख्याता खिजन साहू, सुरेश ध्रुव, तुलसी ध्रुव, पूजा यादव, दुर्गेश जुर्री, डामीन साहू, शेष साहू, राधिका बिसेन

प्रधान पाठक / शिक्षकगण डी आर खूंटे,गिरधारी सोरी, आशाराम प्रभास, शशिकला बैरागी, छनिता साहू, पुष्पा ध्रुव, लता चाणक्य, महेश्वरी साहू, हेमशिखा साहू हितेंद्र साहू, गीतांजलि साहू संकुल समन्वक अतुल ध्रुव 

किशोर वर्मा, महेंद्रप्रताप सांग, अंजलि यदुराज, मनीषा देवदास, पीयूष साहू, उर्वशी कांशी, वीणा साहू, झरना ध्रुव, योगेश ठाकुर, टिकेंद्र यादव आदि।

कार्यक्रम का कुशल संचालन व्याख्याता तीरथ अटल द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्य महोदय/महोदया द्वारा हुआ।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !