धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध शराब पर शिकंजा कसते हुए 5 आरोपी गिरफ्तार
कुल 5 प्रकरण दर्ज, 09 लीटर कच्ची शराब व 63 पौवा देशी शराब सहित 8,980 रुपये का माल जब्त
उत्तम साहू
धमतरी, 14 नवंबर 2025। एसपी धमतरी के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत मगरलोड, अर्जुनी, कुरूद और भखारा थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्यवाही करते हुए कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में आरोपियों को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने कुल 09 लीटर कच्ची महुआ शराब, 63 पौवा देशी शराब और नकद बिक्री रकम सहित कुल 8,980 रुपये का सामान जब्त किया है।
थाना मगरलोड की कार्यवाही
ग्राम बिरझुली कमारपारा के सामने जंगल क्षेत्र में आरोपी पुरन कुमार कमार को कच्ची महुआ शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके पास से—
- 09 लीटर कच्ची महुआ शराब (मूल्य 1,350 रुपये)
- 04 स्टील ग्लास (200 रुपये)
- नकद बिक्री रकम 750 रुपये
कुल जब्ती: 2,300 रुपये
आरोपी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
आरोपी: पुरन कुमार कमार, पिता सुकालू राम कमार, उम्र 42 वर्ष, निवासी बिरझुली पंडरीपानी, कमारपारा (मगरलोड)
थाना अर्जुनी की कार्यवाही
ग्राम डोड़की नहर पुल के पास आरोपी किरीत यादव को देशी शराब बेचते पकड़ा गया। जब्ती
- 10 पौवा देशी प्लेन व 05 पौवा देशी मसाला शराब (1,400 रुपये)
- नकद बिक्री रकम 220 रुपये
कुल जब्ती: 1,620 रुपये
आरोपी पर धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी: किरीत यादव, पिता स्व. फिरंता, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम डोड़की (अर्जुनी)
थाना कुरूद – पहला मामला
ग्राम नारी महानदी खट्टी पुल के पास आरोपी मनहरण रात्रे को अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया गया।
जब्ती
- 15 पौवा देशी मसाला शराब (1,500 रुपये)
- नकद बिक्री रकम 300 रुपये
कुल जब्ती: 1,800 रुपये
धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी: मनहरण रात्रे, पिता स्व. केजऊराम, उम्र 60 वर्ष, निवासी नारी (कुरूद)
थाना कुरूद – दूसरा मामला
पचरीपारा स्थित बबलू पान ठेला के सामने आरोपी अमितेष निर्मलकर को अवैध शराब बेचते पकड़ा गया। जब्ती—
- 17 पौवा देशी शराब (1,360 रुपये)
- 300 रुपये नकद
कुल जब्ती: 1,660 रुपये
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
आरोपी: अमितेष निर्मलकर, पिता कृष्ण कुमार, उम्र 34 वर्ष, निवासी पचरीपारा (तहसील कार्यालय के सामने), कुरूद
थाना भखारा की कार्यवाही
ग्राम कानामुका पुल के पास आरोपी मानकदास सोनवानी को अवैध शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया।
जब्ती
- 16 पौवा देशी शराब (1,600 रुपये)
आरोपी पर धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी: मानकदास सोनवानी, पिता भूषण लाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी कंचना, चौकी बिरेझर, थाना कुरूद
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि एसपी धमतरी के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के विरुद्ध जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आगामी दिनों में भी ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

