राजपुर में 12 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन

0

 

राजपुर में 12 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन



उत्तम साहू 

नगरी/राजपुर। राज क्रिकेट क्लब पूर्वपारा, राजपुर के तत्वावधान में आयोजित 12 वर्षीय वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन 26 दिसंबर 2025 को किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों, आयोजक समिति, ग्रामवासियों एवं खेल प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट टीम घुरावांड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को 14,025 नगद राशि एवं कप सरपंच ग्राम पंचायत राजपुर की ओर से प्रदान किया गया।
द्वितीय स्थान पर क्रिकेट क्लब भैंसा साकरा रही, जिन्हें 7,025 नगद राशि एवं कप नेताम कृषि केंद्र, राजपुर द्वारा प्रदान किया गया।

तृतीय स्थान क्रिकेट क्लब कुराल ठेमली ने प्राप्त किया। टीम को 3,025 नगद एवं कप स्वर्गीय श्री खैरसिंग मरकाम एवं स्वर्गीय श्रीमती सोनारिन बाई मरकाम की स्मृति में, उनके पुत्र श्री जागेश्वर सिंह मरकाम द्वारा समिति की ओर से प्रदान किया गया।
चतुर्थ स्थान क्रिकेट क्लब इमलीपारा जामगांव को मिला, जिन्हें 2,025 नगद एवं कप श्रीमती महेंद्री प्रजापति, श्रीमती शशिकला यादव, श्रीमती यशोदा मरकाम एवं श्रीमती टिकेश्वरी मरकाम (वार्ड पंच, ग्राम पंचायत राजपुर) द्वारा समिति की ओर से प्रदान किया गया।

व्यक्तिगत पुरस्कार

  • मैन ऑफ द मैचसोहन
  • मैन ऑफ द सीरीजजुगसिंग

समापन अवसर पर आयोजक समिति ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, दानदाताओं, अतिथियों एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समिति की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं को साधुवाद एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 🙏

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !