धमतरी जिले के चयनित आरक्षकों के लिए दस्तावेज सत्यापन की तिथि घोषित - 15 से 18 दिसंबर तक उपस्थित होना अनिवार्य

0

धमतरी जिले के चयनित आरक्षकों के लिए दस्तावेज सत्यापन की तिथि घोषित - 15 से 18 दिसंबर तक उपस्थित होना अनिवार्य

आरक्षक (जीडी), चालक एवं ट्रेड धोबी भर्ती - चयनित अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों सहित एसपी. ऑफिस धमतरी,स्थापना शाखा में उपस्थित होने निर्दे



उत्तम साहू 

धमतरी। दिनांक 12.12.2025 छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत जारी चयन सूची में धमतरी जिले के चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन की तिथि घोषित कर दी गई है। जिला पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार चयनित आरक्षक (जीडी), आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेड–धोबी) के सभी अभ्यर्थियों को 15 से 18 दिसंबर 2025 के बीच निर्धारित तिथियों पर अपने मूल दस्तावेज़ों सहित एसपी ऑफिस धमतरी, स्थापना शाखा में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है।

अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे मूल दस्तावेज़ों के साथ उनकी तीन-तीन छायाप्रतियाँ, तीन पासपोर्ट साइज फोटो तथा अनुप्रमाणन फार्म की तीन प्रतियाँ पूर्ण रूप से भरकर लाएँ। अनुप्रमाणन फार्म के पृष्ठ–5 पर मांगे गए पहचान पत्र को सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित कराना भी अनिवार्य किया गया है।

दस्तावेज़ सत्यापन हेतु निर्धारित तिथियाँ इस प्रकार हैं—

  • आरक्षक (जीडी) — अनारक्षित वर्ग
    क्रमांक 01 से 54 : 15 दिसंबर 2025
    क्रमांक 55 से 63 : 16 दिसंबर 2025

  • आरक्षक (जीडी) — अन्य पिछड़ा वर्ग
    क्रमांक 01 से 12 : 16 दिसंबर 2025

  • आरक्षक (जीडी) — अनुसूचित जनजाति वर्ग
    क्रमांक 01 से 19 : 16 दिसंबर 2025

  • आरक्षक (जीडी) — अनुसूचित जाति वर्ग
    क्रमांक 01 से 12 : 16 दिसंबर 2025

  • आरक्षक (चालक) — अनारक्षित वर्ग
    क्रमांक 01 : 16 दिसंबर 2025

  • आरक्षक (ट्रेड–धोबी) — अनारक्षित वर्ग
    क्रमांक 01 : 16 दिसंबर 2025

जिन अभ्यर्थियों के लिए किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना संभव नहीं होगा, वे रिज़र्व दिवस 17 और 18 दिसंबर 2025 को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

पुलिस विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होने और आवश्यक दस्तावेज़ों को पूर्ण रूप से तैयार रखने की अपील की है।

 



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !