राज्यस्तरीय युवा महोत्सव 2025 में धमतरी का शानदार प्रदर्शन.. कलेक्टर ने दी बधाई

0


राज्यस्तरीय युवा महोत्सव 2025 में धमतरी का शानदार प्रदर्शन.. कलेक्टर ने दी बधाई 

एकांकी नाटक और चित्रकला में प्रथम स्थान, राष्ट्रीय स्तर पर जिले को मिला गौरव



उत्तम साहू 

धमतरी, 26 दिसंबर 2025। राज्य पोषित विकास स्तरीय राज्यस्तरीय युवा महोत्सव 2025, बिलासपुर में धमतरी जिले के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे धमतरी जिले के लिए अत्यंत गर्व का विषय बताया है।


कलेक्टर श्री मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एकांकी नाटक विधा में कन्या महाविद्यालय, धमतरी की मानसी एवं उनकी साथी कलाकारों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। वहीं चित्रकला विधा में अवध राम कंवर ने प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित होकर जिले को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।


उन्होंने कहा कि यह सफलता धमतरी जिले के युवाओं की प्रतिभा, कड़ी मेहनत और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रमाण है। इसके अतिरिक्त लोक नृत्य, रॉक बैंड सहित अन्य विधाओं में भी जिले के कलाकारों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए अपनी कला का प्रभावी प्रदर्शन किया।


कलेक्टर श्री मिश्रा ने इस उपलब्धि को प्रतिभागियों के सतत अभ्यास, मार्गदर्शक अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों के समर्पित सहयोग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वित प्रयासों का परिणाम बताया।


उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों, कलाकारों, मार्गदर्शक अधिकारियों एवं सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि धमतरी जिले के युवा भविष्य में भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को निरंतर गौरवान्वित करते रहेंगे।






Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !