नगरी..समाज सेवियों की सराहनीय पहल
उत्तम साहू
नगरी/ समाज सेवियों द्वारा एक बिछड़े हुए बुजुर्ग व्यक्ति को उसके घर सुरक्षित पहुँचाया गया। परसदा नयापारा, राजिम, निवासी
लखन गायकवाड (उम्र 65 वर्ष), अपने साथी के साथ नगरी आए थे, लेकिन भटक जाने के कारण रात में बस स्टैंड नगरी में बैठे मिले।
इसकी जानकारी मिलने पर समाजसेवी श्री सन्नी छाजेड़, श्री सत्यम भट एवं श्री खेमराज साहू ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए बुजुर्ग को कंबल और भोजन उपलब्ध कराया तथा उन्हें सुरक्षित उनके घर परसदा, राजिम पहुँचाने की व्यवस्था की।
समाज सेवियों की यह पहल मानवता और सेवा भाव का प्रेरणादायक उदाहरण है। 🙏🙏

