नगरी..अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, 32 क्विंटल धान जब्त

0

 


नगरी..अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, 32 क्विंटल धान जब्त



उत्तम साहू 

नगरी/धमतरी 16 दिसंबर 2025 किसानों के हितों की सुरक्षा और समर्थन मूल्य व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अवैध धान परिवहन के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरी मंडी के उड़नदस्ता दल ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 32 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़नदस्ता दल ने ग्राम गिधावा निवासी नकुल ठाकुर से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 28 कट्टा (11.20 क्विंटल) धान जब्त किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में पूजा ट्रेडर्स, नगरी के संचालक राजेश चोपड़ा से 20.80 क्विंटल धान पकड़ा गया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध धान परिवहन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। इसे रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अन्य राज्यों और जिलों की सीमाओं पर चेक पोस्ट लगाकर धान परिवहन की सघन जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाइयों से न केवल अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण होगा, बल्कि वास्तविक किसानों को उनके हक का लाभ भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

जिला प्रशासन ने किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे मंडी नियमों एवं शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !