प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश जारी
गजेन्द्र सिंह ठाकुर होगा धमतरी जिला पंचायत सीईओ..रोमा श्रीवास्तव को मंत्रालय में उप सचिव का दायित्व
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से राज्य में बड़ा फेरबदल करते हुए कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं। इसके साथ ही कुछ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त एवं नई जिम्मेदारियाँ भी सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, आईएएस भोस्कर विलास संधिपन (बैच 2011) को आगामी आदेश तक छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।
इन जिलों में बदले गए कलेक्टर
- अजित वसंत (IAS 2013) को कोरबा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया।
- कुणाल दुदावत (IAS 2017) को कोरिया जिले की कमान सौंपी गई।
- देवेश कुमार झा (IAS 2018) को दंतेवाड़ा जिले का कलेक्टर बनाया गया।
- प्रतिभा मम्मई (IAS 2018) का बेमेतरा से स्थानांतरण कर उन्हें नारायणपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई।
- नम्रता जैन (IAS 2019) को नारायणपुर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया।
- अमित कुमार (IAS 2019) को सुकमा जिले का कलेक्टर बनाया गया।
तीन आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
- प्रकाश कुमार सर्वे (IAS 2019) को बिलासपुर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया।
- गजेंद्र सिंह ठाकुर (IAS 2019) को धमतरी जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया।
- रोमा श्रीवास्तव (IAS 2020), जिला पंचायत सीईओ धमतरी, को उप सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है।
इस प्रशासनिक बदलाव को शासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

