उड़ीसा से धमतरी लाई जा रही अवैध गांजा तस्करी विफल, 480 ग्राम गांजा बरामद..एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक चालक फरार

0

 

उड़ीसा से धमतरी लाई जा रही अवैध गांजा तस्करी विफल, 480 ग्राम गांजा बरामद..एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक चालक फरार



उत्तम साहू 

नगरी/ धमतरी, 06 अक्टूबर 2025 जिले के अंतिम छोर पर स्थित बोराई थाना क्षेत्र में धमतरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए 480 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मोटरसाइकिल चलाकर भाग निकला व्यक्ति फरार है जिसकी तलाश जारी है।

एसपी धमतरी के निर्देश पर बोराई पुलिस क्षेत्र में लगातार वाहनों की कड़ी चेकिंग की जा रही है, जिसके चलते उड़ीसा से आ रही संदिग्ध काले रंग की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक मोटरसाइकिल को तेज़ी से भगाकर फरार हो गया, जबकि पीछे बैठा युवक उतरकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस स्टाफ ने पीछा कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।



गिरफ्तार युवक की तलाशी लेने पर उसके बैग से 480 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 24 हजार रुपये बताई गई। आरोपी के पास से 500 रुपये नगद भी बरामद किए गए। कुल 24,500 रुपये मूल्य का मादक पदार्थ व नकदी जप्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवलाल नेताम पिता अमरसिंह नेताम (उम्र 30 वर्ष), निवासी तारंगपुरी, थाना कुंदई, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना बोराई में अपराध क्रमांक 11/25, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अब फरार मोटरसाइकिल चालक की तलाश में जुटी हुई है। तकनीकी साक्ष्यों एवं स्थानीय सुरागों के आधार पर उसकी खोज के लिए विशेष टीम बनाई गई है।
धमतरी पुलिस ने दोहराया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !