मवेशियों से भरा कंटेनर पलटा 50 से अधिक गायों की मौत

0

 


मवेशियों से भरा कंटेनर पलटा 50 से अधिक गायों की मौत



जगदलपुर। कोटपाड़ थाना क्षेत्र के घुमर गांव के पास देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। अवैध रूप से गायों को आंध्रप्रदेश ले जा रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में कंटेनर में भरी 50 से अधिक गायों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंटेनर में क्षमता से कहीं अधिक मवेशी भरे गए थे। भारी वजन और संतुलन बिगड़ने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कंटेनर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि अधिकांश गायों ने तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। इस हादसे ने एक बार फिर मवेशियों की अवैध तस्करी और पशु क्रूरता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !