नगरी सिहावा अंचल में शीतलहर का कहर, अलाव का सहारा लेकर ठंड से बच रहे लोग

0

 नगरी सिहावा अंचल में शीतलहर का कहर, अलाव का सहारा लेकर ठंड से बच रहे लोग


उत्तम साहू 

नगरी। प्रदेश के कई इलाकों में इन दिनों शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जिससे सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।


इसका असर नगरी सिहावा अंचल में भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से लगातार ठंड बढ़ने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। नगरी नगर पंचायत क्षेत्र सहित पूरे अंचल में लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने को मजबूर हैं। रात के समय तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जहां न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है।


मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और किसी भी जिले के लिए कोई नई चेतावनी जारी नहीं की गई है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !