धमतरी जिले में फसल चक्र परिवर्तन एवं मृदा स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

0

 

धमतरी जिले में फसल चक्र परिवर्तन एवं मृदा स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल


उत्तम साहू 

धमतरी, 01 जनवरी 2026। धमतरी जिले में किसानों की आय बढ़ाने एवं मृदा स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से फसल चक्र परिवर्तन के अंतर्गत महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में कुरूद विकासखंड के ग्राम गातापार में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना (Soil Health Card Scheme) के तहत किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सरपंच, पंच एवं ग्राम सचिव की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर फसल अनुसार संतुलित मात्रा में खाद एवं उर्वरकों का उपयोग कर मिट्टी की उर्वरता को बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही कम उर्वरकों के प्रयोग से फसल उत्पादन बढ़ाने तथा रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को कम करने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को फसल चक्र परिवर्तन से मृदा में होने वाले सुधारों के बारे में अवगत कराया गया और उन्हें फसल चक्र अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इससे मृदा की गुणवत्ता में सुधार, उत्पादन लागत में कमी तथा दीर्घकालीन कृषि स्थिरता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

इसी कड़ी में ‘धरती माता बचाव अभियान’ के तहत ग्राम भेंड़ा में भी कृषकों को जागरूक किया गया। प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड योजना के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में किसानों को जिंक सल्फेट, माइकोर्रहिज़ा एवं अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट का वितरण किया गया। साथ ही मृदा स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए नाइट्रोजन, जिंक, पोटाश एवं अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी गई।

इस पहल से जिले के किसानों में वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, जिससे मृदा संरक्षण के साथ-साथ सतत कृषि विकास को भी बल मिल रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !