अमर शहीद गैंद सिंह नायक का बलिदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत : महेश गोटा

0


अमर शहीद गैंद सिंह नायक का बलिदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत : महेश गोटा



उत्तम साहू 

नगरी। ग्रामीण हल्बा समाज छिपली एवं सामतरा द्वारा देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद गैंद सिंह नायक की बलिदान तिथि श्रद्धा, उत्साह और गौरव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दोनों गांवों में देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। समाज के पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने “शहीद गैंद सिंह नायक अमर रहें” के नारों के साथ गांव की गलियों में भव्य कलश यात्रा निकालकर अपने महान नायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष महेश गोटा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से पहले ही अमर शहीद गैंद सिंह नायक ने अंग्रेजी हुकूमत और शोषण के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंक दिया था। बस्तर के आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष और बलिदान आज भी हम सभी को राष्ट्र सेवा एवं समाज कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका त्याग सर्व समाज के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हृदय साहू, भाजपा नेता कमल डागा, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष लोकनाथ देव, सरपंच लिकेश्वरी पोटाई, उपसरपंच घेवर साहू, ग्राम पटेल मनहरण साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वहीं ग्राम सामतरा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित बोरझा, सरपंच कन्हैया नाग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई। महिला प्रतिनिधियों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन भूपेंद्र देव एवं गोविंदा सोम द्वारा किया गया।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !