भिलाई बाजार मंडल में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी जयंती
भिलाई बाजार मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत रलिया, छिन्दपुर, अखरापाली, केसला, बिरदा, भिलाई बाजार एवं मुढाली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, पद्मविभूषण एवं भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वाजपेयी जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा पारंपरिक सुवा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, उनके विचारों एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जन-जन का नेता बताया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, महामंत्री हेमंत तिवारी एवं प्रताप कंवर, उपाध्यक्ष हुलेश राठौर, रथलाल पाटले, मणिशंकर पाटले, सम्मेलाल पाटले, दशरथ राठौर, जिला कार्यसमिति सदस्य व भाजयुमो विधायक प्रतिनिधि कृष्णानंद राठौर सहित लक्ष्मीनारायण बियार, मनहरण राठौर, शंकर यादव, गिरधर गिर गोस्वामी, उसमेंर सिंह राठौर, शनि यादव, धनसाय पाटले, गजानंद राठौर, चंद्रभान यादव, मोहन राठौर, भारत राठौर, रोहित अनंत एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन अटल जी के विचारों को आत्मसात करने एवं उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।



