जिला पंचायत अध्यक्ष ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

0


जिला पंचायत अध्यक्ष ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण



उत्तम साहू 

नगरी/ आमगांव। जिला पंचायत अध्यक्ष ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आमगांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, कक्षा-कक्षों की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली।

निरीक्षण के समय सरपंच आमगांव कमितला ध्रुव, भुरसीडोंगरी के वेद कुमार गंजीर एवं सतीश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्यालय के प्राचार्य को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का समुचित उपयोग करते हुए विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !