BJP नेता के ठिकानों पर ED की रेड: 2 करोड़ रुपये कैश, 6 किलो सोना, 300 किलो चांदी बरामद

0

 BJP नेता के ठिकानों पर ED की रेड: 2 करोड़ रुपये कैश, 6 किलो सोना, 300 किलो चांदी बरामद




हरियाणा के पानीपत जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने डंकी रूट के जरिए अवैध रूप से लोगों को अमेरिका भेजने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता और पूर्व कबड्डी खिलाड़ी बलवान शर्मा सहित कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान ईडी को भारी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं।

ईडी अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को पानीपत के अहर-कुराना गांव में भाजपा नेता बलवान शर्मा, पंचायत सचिव प्रवीण उर्फ फोर्ड और एजेंट प्रदीप से जुड़े कई आवासीय व व्यावसायिक परिसरों पर एक साथ छापे मारे गए। तलाशी के दौरान 2 करोड़ रुपये से अधिक नकद, करीब 300 किलो चांदी, 6 किलो सोना और अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। इसके अलावा लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं।

बताया गया है कि पंचायत सचिव प्रवीण उर्फ फोर्ड खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी में आया था और वह सर्कल कबड्डी का खिलाड़ी रह चुका है। जांच एजेंसी को संदेह है कि आरोपियों का नेटवर्क अवैध इमिग्रेशन रैकेट से जुड़ा हुआ है, जिसके तहत डंकी रूट के माध्यम से लोगों को विदेश भेजा जा रहा था।

ईडी की जालंधर जोनल ऑफिस की अलग-अलग टीमों ने इस कार्रवाई के तहत हरियाणा के पानीपत और पिहोवा के अलावा पंजाब और दिल्ली समेत कुल 13 आवासीय व व्यावसायिक ठिकानों पर तलाशी ली। इनमें जालंधर की रिची ट्रैवल्स, दिल्ली निवासी तरुण खोसला और पानीपत के बलवान शर्मा से जुड़े ठिकाने शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई उन इनपुट्स के आधार पर की गई है, जिनमें फरवरी 2025 में अमेरिका से 330 भारतीय नागरिकों को भारत वापस भेजे जाने का मामला सामने आया था। इससे पहले कुरुक्षेत्र जिले में भी ईडी की टीम ने छापेमारी की थी, जहां पिहोवा का एक एजेंट फरार हो गया था।

ईडी का कहना है कि मामले में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से जुड़े कई आरोपी जांच के रडार पर हैं और आने वाले दिनों में पूछताछ व अन्य कानूनी कार्रवाई तेज की जा सकती है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !