ब्रेकिंग न्यूज़ : नगरी के जंगल में छात्रा की संदिग्ध मौत से हड़कंप

0

 

ब्रेकिंग न्यूज़ : नगरी के जंगल में छात्रा की संदिग्ध मौत से हड़कंप



उत्तम साहू 

नगरी क्षेत्र से इस वक्त एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। नगरी–जबर्रा रोड स्थित बांसकूप जंगल में एक पेड़ से लटकी अवस्था में एक छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से छात्रा की साइकिल और एक बैग भी बरामद किया गया है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

मृतका की पहचान संतोषी, पिता सुरेश कुमार, निवासी चारगांव के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या का है या किसी अन्य कारण से हुई मौत। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और भय का माहौल है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !